बैंक से घर वापस जाते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में बैंक से घर जा रहे साइकिल सवार वृद्ध को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें वृद्ध की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव बनवीरपुर कुड़ी ककराना निवासी 75 वर्षीय राजवीर सिंह साइकिल से शिकोहाबाद बैंक आए थे। परिजनों ने बताया कि बैंक का काम करने के बाद वह साइकिल द्वारा वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सुभाष तिराहे पर पहुंचे तभी ट्रैक्टर चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। पूछना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि मृतक वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *