ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर

मथुरा। जिला जज आशीष गर्ग, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। कारागार में महिला बंदी बैरक में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महिला बंदियों से बीमारी, शिक्षा, बच्चों संबंधी जानकारी ली। संयुक्त रूप से उच्च अधिकारियों ने बंदी महिलाओं के बच्चों को चॉकलेट, कुरकुरे, चिप्स, फल आदि का वितरण किया। उन्होंने जेल की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जेल में साफ सफाई की सराहना की। उन्होंने जेल की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कारागार के निरीक्षण के पश्चात् जिला जज आशीष गर्ग एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदी युवाओं को संगीत की क्लास दी जा रही थी, जिसमें जिला जज एवम् जिलाधिकारी ने भी संगीत सुना और संगीत मास्टर से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अपने आप में सुधार करने के लिए आग्रह किया और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बच्चों से वार्ता की।
जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र से बाहरी परिसर की जानकारी ली और दीवार ऊंची कराने के संबंध में निर्देश दिए, जिस पर जिलाधिकारी को अवगत कराया कि टेंडर हो गया है तथा 6 अप्रैल को टेंडर खुल जाएगा, उसके बाद कार्य प्रारंभ करवा दिया जाए और बाहरी परिसर में खाली पड़ी जमीन पर बच्चों को खेलने के लिए पार्क एवं खेल कूद के उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *