नगर निगम में पार्षदऔर महिला पार्षद प्रतिनिधि ने कराया मुंडन: नगर निगम अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप,पूर्व डिप्टी मेयर ने लगाए कमीशन खोरी के आरोप
फिरोजाबाद।


नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर बीजेपी पार्षद ओर महिला पार्षद प्रतिनिधि ने नगर निगम में मुंडन कराकर विरोध जताया है। भाजपा की सरकार में भाजपा के ही पार्षद न्याय के लिए भटक रहे हैं। अपनी ही सरकार में विरोध जता रहे हैं। इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
नगर निगम के वार्ड नंबर 32 के पार्षद नरेश शर्मा उर्फ नीटू ने अपने वार्ड में कराए गए निर्माण की जांच कराए जाने की मांग की थी। जांच न होने पर उन्होंने नगर निगम में विरोध जताया था। वहीं, नगर निगम परिसर में जब उन्होंने मुंडन कराने का प्रयास किया तो वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों को ही उनके खिलाफ खड़ा कर दिया। उसके बाद उन्होंने नगर निगम गेट के बाहर अपना मुंडन कर विरोध जताया था। वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों द्वारा पार्षद को अपमानित करने का काम किया गया था। इसके विरोध में शनिवार को वार्ड नंबर 25 के पार्षद मुनेंद्र यादव और वार्ड नंबर 11 के पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुमार नगर निगम पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए नगर निगम परिसर में ही मुंडन कराकर विरोध जताया। वार्ड 25 के पार्षद का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी पार्षदों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार हावी है। कोई सुनने वाला नहीं है। पार्षद को डराने के लिए दलित समाज के लोगों को सामने खड़ा कर दिया। अधिकारी भ्रष्टाचार करा रहे हैं।


Post Comment