ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। शादी समारोह में शामिल होकर कार से वापस अपने घर लौट रहे एक ही परिवार के सात लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सौ सैया अस्पताल छिबरामऊ में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच घायलों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।रविवार की रात फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव नगला अनूप निवासी सुशील पुत्र खुशीराम (34), रानी पत्नी यशपाल (32), नेहा पत्नी सुशील (30) श्रेया पुत्री महावीर (6), सिया पुत्री महावीर (8), गुड़िया पुत्री सुशील (3) व शनि पुत्र यशपाल (11) के साथ हरदोई के बिलग्राम में अपनी रिश्तेदार की शादी से वापस सोमवार की सुबह 4.15 बजे घर लौट रहे थे। तभी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग के ग्राम औराई स्थित त्रिपाठी ढाबा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी वेगनआर कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को छिबरामऊ स्थित सौ सैया अस्पताल में भर्ती कराया। सौ शैया अस्पताल में डॉक्टरों ने रानी पत्नी यशपाल (32) व नेहा पत्नी सुशील (30) को मृत घोषित कर दिया। जबकि सभी पांच घायलों की हालत चिंताजनक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *