ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद। भाजपा द्वारा चुनावों में चुनाव आयोग से मिलकर बढ़े स्तर पर धांधली करके एक-एक विधानसभा क्षेत्र में बीसियों हजार वोटो की हेराफेरी करके अपने प्रत्याशियों को जिताया गया और विपक्ष के जीते हुये लोगो को हराकर सरकारे बनाई गईं हैं। जो सच अब राहुल गाँधी द्वारा सबके सामने ला दिया गया है। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने गांव भीकनपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि हम कांग्रेसियों की जिम्मेदारी बनती है कि भाजपा और चुनाव आयोग का ये देश विरोधी काला कारनामा जन-जन तक लेकर जाये और लोगो को बताये कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिये वोट चोरी करने का काम किया है। जो खुलेआम लोकतंत्र की हत्या है, जिसके लिये इन्हें माफ नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अजय यादव, जिला सचिव संजय यादव, अलवर सिंह नेताजी ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में हरिओम, विजयकुमार, राजकुमार, राजू शर्मा, मानपाल, पप्पूलाल, जसवंत कुशवाह, वेदप्रकाश, अनिल चैहान, श्यामपाल, रामनरेश, संजीव कुमार, राजाराम, ब्रजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, मुन्नालाल, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रग का संचालन राजवीर यादव एवं अध्यक्षता मानपाल ने की।
बाॅक्स
दिल्ली में बोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
फिरोजाबाद। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिप एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पारस शुक्ला और फिरोजाबाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने अपनी टीम के साथ दिल्ली विरोध प्रदर्शन में बोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तानाशाही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चांद कुरैशी ने अपने साथियों के साथ गिरफ्तारी दी।
बाॅक्स
राहुल गांधी और सांसदों को निर्वाचन आयोग जाने से रोके जाने पर किया रोष प्रकट
फिरोजाबाद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टूंडला के क्षेत्रीय कार्यालय अहाता शोभाराम पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसदों को निर्वाचन आयोग जाने से रोके जाने पर रोष प्रकट कर भाजपा की मोदी सरकार की निंदा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ बीएस गौतम ने कहा कि चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में समायोजित शिफ्ट कर लेना चाहिए जैसे ईडी सीबीआई को कर रखा है। बैठक में नगर अध्यक्ष टूंडला जमील खान अनिल उपाध्याय भोजराज सिंह विशंभर सिंह सत्य प्रकाश वेद प्रकाश धाकरे खेरी सिंह राना ग्रीश नागर धर्मेन्द्र कुमार अभय प्रताप डॉ राम प्रकाश नागर राहुल प्रताप सिंह प्रमोद रावत रहीश कादरी इदरीश उम्मेद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।