ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: विकासखंड के समस्त ग्राम प्रधानों की एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधानों की सर्व समिति से ग्राम सभा इटव्वा की ग्राम प्रधान राजविंदर कौर पत्नी सतनाम सिंह एडवोकेट को बाजपुर ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष बनाया गया। ग्राम प्रधान संघ का उपाध्यक्ष अजय सिंह महिला उपाध्यक्ष माया देवी महिला सचिव मनप्रीत कौर उपसचिव नेहा रानी महामंत्री संगठन बलविंदर सिंह मंत्री संगठन रेनू कौर कोषाध्यक्ष रोहित सेमवाल मीडिया प्रभारी सूरज राठौर संयोजक भानु प्रताप सिंह को बनाया गया। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संघ की अध्यक्ष रजविंदर कौर ने कहा विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा सरकार की गलत नीतियों का पुर जोर विरोध किया जाएगा।विकास कार्यों एक जुट होकर सभी ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत के विकास कार्य करेंगे सब एकजुट होकर ग्राम प्रधान विकासखंड के लिए कार्य करेंगे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *