फर्रुखाबाद।

सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भिक्षुओ को भोजन दान कराया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के बुलावे पर बीते दिन सुबह प्रदेश के करीब एक सैकड़ा भिक्षुगण लखनऊ उनके आवास पर पहुंचे। डिप्टी सीएम ने भिक्षुओ को भोजन दान कर धम्मदान किया। उन्होंने आवास पर ही लजीज भोजन बनवाया था। इसी दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के रुस जाने की खुशी में धन्यवाद एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। भिक्षुओं ने केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा मंगलमय होने की कामना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कपिलवस्तु से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लेकर विमान द्वारा रुस जाएगा। रुस में 24 सितंबर से 01 अक्टूबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को प्रदर्शित किया जाएगा। 25 से 28 सितंबर तक रुस के एलिसता शहर में अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट समिट और भगवान बुद्ध से संबंधित कृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मालूम हो भगवान बुद्ध के अवशेष सिध्दार्थ नगर जिले के पिपरहवा स्तूप से प्राप्त हुए हैं। जिसे प्राचीन कपिलवस्तु नगरी से जोड़ा जाता है। वह अवशेष पुरातात्त्विक रुप से प्रमाणित है। बौद्ध नगरी संकिसा से करीब तीन दर्जन भिक्षु लखनऊ गए थे। जो बीते दिन शाम 5 बजे वापस लौट आए हैं। प्रमुख भिक्षुओं में भंते चेतसिक बोधि, भंते आनंद रत्न,भंते शील रतन, भंते धम्मप्रकाश, भंते धम्मरत्न, भंते शीलसागर, भंते सम्यकबोधि, भंते महेंद्रबोधि आदि है। महासमता बुद्ध विहार एवं पुस्तकालय के प्रमुख भंते चेतसिक बोधि ने जानकारी देते हुए बताया कि छिबरामऊ के अधिवक्ता से शिव प्रताप एडवोकेट ने परसो शाम 4 बजे कार्यक्रम की अचानक जानकारी दी थी। वह रात 11 बजे ही बस लेकर आ गए थे। जल्दबाजी के कारण सभी भंते लखनऊ नहीं जा सके। जिसके कारण बस खाली गई। भिक्षुओं के साथ शिव प्रताप एडवोकेट व शंकरपुर सौरिख के प्रधान गौरव शाक्य भी गए थे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *