रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

फर्रुखाबाद।

थाना नवाबगंज क्षेत्र के टेम्पो चालक पुष्पेन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुष्पेन्द्र थाना मऊदरवाजा के ग्राम न्यामतपुर सरैया निवासी भंवर पाल का 26 बर्षीय पुत्र था। पुष्पेन्द्र नवाबगंज मार्ग पर टेम्पो चलाता था। पुष्पेन्द्र सायं 7 बजे टेम्पो लेकर थाना नबाबगंज के पास नवादा-सिरौली मार्ग से गुजर रहा था। उसी समय उसके ऊपर फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह एवं सीओ अजय वर्मा ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एसपी ने देर रात मीडिया को बताया कि गोली मारकर थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के रहने वाले 26 बर्षीय पुष्पेन्द्र यादव आटो चालक की गोली मारकर हत्या की गई। फील्ड यूनिट ने घटना के साक्ष्य जुटाए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमे लगाई गई है। नबावगंज थानाध्यक्ष अवध नारायण पाण्डेय ने बताया कि पुष्पेन्द्र थाना मऊदरवाजा के ग्राम न्यामतपुर सरैया निवासी भंवर पाल का 26 बर्षीय पुत्र था। पुष्पेन्द्र की पीठ और कनपटी में गोली लगी है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *