स्वामी विवेकानंद की जयंती पर माल्यार्पण किया।

schedule
2025-01-12 | 16:25h
update
2025-01-12 | 16:25h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स
संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच नगर कमेटी द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर गंगा गेस्ट हाउस सुभाष नगर में उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर विचार रखे गये। इस अवसर पर ओम प्रकाश चैत्रवंशी ने कहा कि हम अपने नाम के आगे सक्सेना, श्रीवास्तव, निगम, भटनागर, खरे, आदि ना लगाकर सिर्फ नाम के आगे कायस्थ लिखे। उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।
ममता सक्सेना (भाजपा नेत्री) ने कहा विवेकानंद जी ने कहा था। शक्ति ही जीवन है तो निर्बलता मृत्यु है। मंच संचालन रूप कुमार सक्सेना ने किया और कहा हम सक्सेना ना लिखकर अपने नाम के आगे कायस्थ लगाएंगे और अपने समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कायस्थ समाज के अनिल कुमार, महेशस्वरूप, दिनेशस्वरूप,ब्रज किशोर , सुभाष चंद्र, अर्पित कुमार, जय कुमार, वेदप्रकाश, शैलेन्द्र, अजय कुमार, देवेंद्र नारायण, अंकित, महावीर प्रसाद, आलोक, नितिन, नीरज, हरेंद्र कुमार, नरेश कुमार सत्येन्द्र कुमार, संजीव कुमार आदि का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

Advertisement

Post Views: 107
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.05.2025 - 08:23:43
Privacy-Data & cookie usage: