अन्नप्राशन के लिए अन्नपूर्णा मन्दिर जा रहे ट्रेक्टर ट्राली सड़क पर पलटी दर्जनों लोग घायल जश्न की खुशियां चीख पुकार में बदलीं

schedule
2025-01-13 | 16:03h
update
2025-01-13 | 16:03h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। बच्ची की अन्नप्राशन (पसनी) कराने ट्रैक्टर की ट्राली में बैठ कर जश्न मनाते और नाचते गाते तिर्वा के अन्नपूर्णा मन्दिर में आ रहे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार लोगों की खुशियां उस समय चीख पुकार में बदल गईं। जब अचानक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर ट्राली एक पोल से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में घायल हुये महिलाओं और पुरुषों में चीख पुकार मच गई।
बताते चलें कि, ठठिया थाना क्षेत्र के करौदाशाहनगर निवासी आशीष दुबे पुत्र अरविंद की 6 माह की बेटी का अन्नप्राशन (पसनी) का कार्यक्रम सोमवार को अन्नपूर्णा मंदिर तिर्वा में होना था। जिसको लेकर जोरशोर से तैयारियां की गई थीं। अरविंद ने अन्नपूर्णा मन्दिर तिर्वा जाने के लिए अपने एक रिश्तेदार का ट्रैक्टर भी मंगाया था। अरविंद के परिजनों के अलावा गांव के ग्रामीण महिला पुरुषों को भी इसी ट्राली से तिर्वा मंदिर में होने वाले अन्नप्राशन कार्यक्रम में जाना था। अरविंद के परिवारजनों सहित गांव के महिला पुरुष ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर। ठठिया थाना क्षेत्र के करौंदा शाहनगर गांव से दोपहर करीब सवा एक बजे रवाना हुये थे। ट्राली पर मौजूद लोग जश्न के कारण नाचते गाते नजर आ रहे थे, लेकिन किसी को क्या मालूम था कि, उनके जश्न का माहौल एक अनहोनी घटना के बाद चीख पुकार में बदल जायेगा। ट्रेक्टर
अभी तिर्वा ठठिया मार्ग पर पट्टी कड़ेरा के निकट ट्रैक्टर ट्राली पहुंची ही थी कि, ट्राली तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पोल से टकराने के बाद पलट गई। घटना के बाद ट्रेक्टर ट्राली में बैठे महिलाओं और पुरुषों चीख पुकार मच गई।
ट्रैक्टर ट्राली में रखा खान पान का सामान भी सड़क पर बिखर गया। वहीं ट्राली पर सवार लोग सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुये नजर आ रहे थे। घटना की सूचना पर ठठिया थाना प्रभारी विजय सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तुरंत घायलों को प्राइवेट संसाधनों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में उपचार के लिये भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज तिर्वा में एक दर्जन के करीब घायलों का उपचार जारी था। अन्य घायल निजी अस्पतालों में इलाज करवाने लगे। अन्य मामूली घायल अपने घरों को रवाना हो गये थे। मेडिकल कॉलेज में मौजूद घायलों ने घटना का कारण ट्रैक्टर ट्रॉली का अनियंत्रित होना तो किसी ने तेज रफ्तार बताया है। वहीं ट्राली पर करीब 35 लोग सवार बताये गये हैं।
घायलों में निशा पत्नी रामकिशोर, लक्ष्मी पत्नी सरमन, तपेश्वरी पत्नी चंद्र प्रकाश, रिती पत्नी अभिषेक कुमार, नेहा पत्नी बिपिन कुमार, पूरन पत्नी आशीष, दीप्ति पुत्री सुभाष चंद्र, रुचि पुत्री उमेश चंद्र, शालिनी पुत्री उमेश, गुड़िया पत्नी चंद्र किशोर सहित अन्य का उपचार मेडिकल कॉलेज तिर्वा में जारी था।

Advertisement

Post Views: 199
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.05.2025 - 07:50:34
Privacy-Data & cookie usage: