भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव में रूपेश गुप्ता ब संदीप शाक्य की दावेदारी मजबूत

schedule
2025-01-14 | 16:54h
update
2025-01-14 | 16:54h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी/

फर्रुखाबाद।
पिछड़े समाज का ही जिलाध्यक्ष बने की संभावना को देखते हुए संदीप शाक्य की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। राजनीतिज्ञों ने 44 आवेदकों में पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को ही जिला अध्यक्ष पद पर विराजमान किए जाने का अनुमान लगाया है। प्रमुख दावेदारों में भाजपा विधायक सुशील शाक्य के पुत्र संदीप शाक्य, फतेह चंद्र वर्मा, डा0 भूदेव राजपूत, बीके गंगवार एवं जय गंगवार का नाम शामिल होना बताया गया। सवर्णो में रूपेश गुप्ता एवं जितेंद्र सिंह की दावेदारी मजबूत है।

Advertisement

शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज की ओर से संदीप शाक्य का अकेला नाम है। भाजपा की नियमावली के मुताबिक संदीप शाक्य का नाम खारिज हो जाना चाहिए। लेकिन पार्टी में विशेष परिस्थिति में नियमों को ताक पर रख दिया जाता है। संदीप पर पार्टी का कठोर नियम लागू होता तो विधायक सुशील शाक्य बेटे संदीप का सर्वप्रथम नामांकन नहीं करवाते। संदीप शाक्य के पक्ष में विधायक सुशील शाक्य के अलावा सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर क्षेत्र के विधायक नागेंद्र सिंह राठौर आदि कई नेता बताए गए हैं।

लोकसभा चुनाव में सपा से पहली बार चुनाव लड़ने वाले डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने दो बार के सांसद भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को हार के करीब पहुंचा दिया था। डॉ नवल किशोर शाक्य ने भाजपा का परंपरागत समाज का काफी वोट काटकर अपनी जोरदार ताकत दिखाई। सदर विधायक एवं एमएलसी रूपेश गुप्ता को भाजपा जिलाध्यक्ष को तीसरी बार सिरमौर नहीं बनना चाहते हैं। जबकि रूपेश गुप्ता सांसद मुकेश राजपूत की पहली पसंद तथा फतेहचंद वर्मा व जितेंद्र सिंह को भी चाहते हैं। प्रांशु दत्त द्विवेदी जय गंगवार एवं विजय गुप्ता के पैरोकारी कर रहे है।

भाजपा नेता संजीव गुप्ता ने अपने राजनीतिक कैरियर एवं व्यवहार के कारण जिलाध्यक्ष की सीट हथियाना की पूरी कोशिश की है। जाति समीकरण को ध्यान में रखकर ही सर्वमान्य वोट बैंक वाले नेता को ही महत्वपूर्ण कुर्सी सौपी जाएगी। नए जिलाध्यक्ष की कमेटी ही आगामी विधानसभा चुनाव के अलावा जिला पंचायत के भी चुनाव करवाएगी। चुनाव जीतने के मामले में रूपेश गुप्ता भाग्यशाली साबित हुए हैं। बीते दिन नए चुनाव पर्यवेक्षक विंध्यवासिनी ने 15 सदस्यीय कमेटी से तीन तीन उम्मीदवारों के नाम लिए थे। नाम देने वाली कमेटी में सांसद सभी विधायक, एमएलसी पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बीके गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल है।

Post Views: 117
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.05.2025 - 06:49:54
Privacy-Data & cookie usage: