जन कल्याण विकास समिति ने धूमधाम से मनाई पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया की 93वीं जयंती

schedule
2025-01-15 | 15:52h
update
2025-01-15 | 15:52h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद । सामाजिक संस्था जन कल्याण विकास समिति के प्रदेश सचिव कृष्ण मोहन चक्रवर्ती सहित पवन चक्रवर्ती, वरुण यादव, देव कुमार, प्रीति कुमार, सुरेंद्र सिंह, मलखान सिंह चक, विष्णु कांत, आशीष कुमार, योगेश चक, सुनील वर्मा, विनोद खटीक व अन्य ने हिमायूंपुर स्थित आशा आईटीआई कॉलेज कैंपस में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार-हरियाणा के राज्यपाल रहे वरिष्ठ कांग्रेस ​नेता जगन्नाथ पहाड़िया (खटीक) की 93वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई और सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया (खटीक) के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Advertisement

जन कल्याण विकास समिति महासचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने कहा कि, जगन्नाथ पहाड़िया राजनीतिज्ञ व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान में पूरी तरह शराब बंदी करने वाले पहले मुख्यमंत्री तथा, हरियाणा व बिहार के राज्यपाल रहे।

पहाड़िया 6 जून 1980 से 14 जुलाई 1981 तक सिर्फ 13 महीने ही राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन, इस छोटे कार्यकाल में पहाड़िया ने प्रदेश में पूरी तरह शराबबंदी लागू की। वे 1957, 1967, 1971 और 1980 में सांसद और 1980, 1985, 1999 और 2003 में विधायक भी रहे।

पहाड़िया इंदिरा गांधी कैबिनेट में मंत्री भी रहे थे। उनके पास वित्त, उद्योग, श्रम, कृषि जैसे विभाग थे। वे 1989 से 1990 तक एक साल के लिए बिहार और 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल भी रहे थे। वर्ष 2021 में कोविड़ -19 से उनका निधन हो गया।

देश के महान सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया (खटीक) ने छात्र जीवन से ही छात्र आंदोलन में भाग लिया बच्चों और निवेशकों के लिए रात के स्कूलों का आयोजन दलित आदिवासियों किसाने और अन्य सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए काम किया इन्हीं कार्यो की वजह से कई बार विधायक और लोकसभा सांसद चुने गए।

जन कल्याण विकास समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन चक्रवर्ती ने कहा कि, स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया (खटीक) ने मुख्यमंत्री रहते अपने जीवन में किसान नौजवानों को आगे बढ़ने का कार्य किया और वह केंद्र सरकार में भी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पद संभाला उन्होंने रूस चीन थाईलैंड ऑस्ट्रेलिया जापान स्वीडन डेनमार्क चेकोस्लोवाकिया सऊदी अरब ईरान इंग्लैंड फ्रांस थाईलैंड जर्मनी इटली ग्रीस स्विट्जरलैंड संयुक्त राज्य अमेरिका कनाडा ऑस्ट्रेलिया सिंगापुर हांगकांग आदि देशों का दौरा भी किया।

Post Views: 146
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.05.2025 - 07:24:08
Privacy-Data & cookie usage: