पैथाना ग्राम पंचायत के प्रधान का हृदय गति रुकने से निधन

schedule
2025-01-22 | 17:16h
update
2025-01-22 | 17:16h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

ठठिया/कन्नौज। विकास खंड उमर्दा के ग्राम पंचायत पैथाना के प्रधान का हार्टअटैक से आकस्मिक निधन हो गया। कन्नौज जनपद के थाना ठठिया की ग्राम पंचायत पैथाना के प्रधान 65 वर्षीय अशोक कुमार का हार्टअटैक से आकस्मिक निधन हो गया। प्रधान की मौत की सूचना पर प्रधान अशोक कुमार के घर पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रधान की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब रहे। जनसमुदाय ने बताया कि प्रधान बहुत ही मिलनसार थे। प्रधान के बेटे राहुल ने बताया कि पिता जी स्वस्थ थे कोई भी दिक्कत नहीं थी रात में अचानक सास लेने में दिक्कत हुई जब तक हम डाक्टर के पास पहुचते तब तक पिता जी की मृत्यु हो गई। प्रधान की मृत्यु पर श्रद्धांजलि देने के लिए राजनैतिक दलों के लोग और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

Advertisement

Post Views: 385
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.06.2025 - 00:18:06
Privacy-Data & cookie usage: