प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह आज’।

schedule
2024-07-27 | 16:22h
update
2024-07-27 | 16:22h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट ऋषिकांत दुबे। ईस्ट इंडिया टाइम्स

भोगांव/मैनपुरी।
श्री एकरसानंद आश्रम के सभागार में आज रविवार को समाज सेवा से जुड़े प्रेरक ,वयोवृद्ध, तपोवृद्ध, ज्ञानवृद्ध आदर्शों का पालन करने बाले लोगो को सम्मानित जायेगा।
प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर एक बैठक शनिवार को एस० बी० आर० टी० एम० संस्थान के क्षेत्रीय कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में संस्थान के संयोजक,वरिष्ठ शिक्षाविद,प्रसिद्ध लोकोपकारक,सामयिक विचारक,राज्य शिक्षक सम्मान प्राप्त अजय तिवारी ने बताया कि यह आयोजन आज दिनांक 28 जुलाई 2024 रविवार को सांय 3 बजे आयोजित किया जाएगा। पूर्व की भाँति ही इस वर्ष भी शिक्षा जगत, चिकित्सा जगत, पत्रकारिता, न्यायिक व्यवस्था, समाज सेवा से जुड़े समर्पित, प्रेरक वयोवृद्ध, तपोवृद्ध,ज्ञानवृद्ध आदर्शों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संरक्षक डॉ0 ग्या प्रसाद दुबे व डॉ0 संजीव मिश्रा वैद्य जी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा, उप जिलाधिकारी करहल धु्रव शुक्ला, उप जिलाधिकारी कुरावली आर एस वर्मा, उप जिलाधिकारी भोगांव श्रीमती संध्या शर्मा, नगर पालिका परिषद मैनपुरी अध्यक्ष संगीता गुप्ता शामिल होंगी। बैठक में उमेश दुबे,केसी मिश्र, कृष्णा देवी, पत्रकार आशुतोष तिवारी, महेंद्र दास, मनमोहन यादव, प्रकाश बाबू शुक्ल, डॉ0 सुनील अग्रवाल, संदीप त्रिपाठी, सचिन दुबे,योगेश कुमार चतुर्वेदी, सुधाकर मिश्र, दिवाकर तिवारी, मनोज कौशिक,तरुण भारद्वाज, मीनाक्षी शर्मा, नीरू तिवारी, संदीप तिवारी, वरुण मिश्र, मुकेश मिश्र, अरविंद तिवारी,विक्रम तिवारी, देवमणि तिवारी आदि उपस्थित रहे।
[7:46 pm, 27/7/2024] +91 70079 06310: ,,,

Advertisement

Post Views: 175
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.06.2025 - 17:50:00
Privacy-Data & cookie usage: