ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का हुआ जोरदार स्वागत
कायमगंज/फर्रुखाबाद
जन अधिकार पार्टी द्वारा संविधान बचाओ भाईचारा बनाओ यात्रा का आयोजन सात जनवरी से चल रहा है। यह यात्रा बांदा से चलकर
जनपद फर्रुखाबाद की विधानसभा कायमगंज में पहुंची। यात्रा संकिसा से गुठना रसीदपुर ढर्रा शादी नगर, कुरार,अचरा चौराहा,बराविकू, हजरतपुर, ललई, शिवरईबरियार, इजौर, लटूरनगर, झब्बूपर, सत्तारनगर , इनायत नगर, कायमगंज,भोगपुर,कम्पिल,रौकरी, भटमई, कछनगला, सिवारा में पहुंची। जहां जनसभाओं को सम्बोधित किया गया। इसके बाद पपड़ी,चिल्सड़ी,दलेलगंज होते हुए फर्रुखाबाद की विधानसभा सदर क्षेत्र में कई स्थानों पर जन अधिकार पार्टी की जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व जौनपुर सांसद एवं पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने जनसभाओं को सम्बोधित किया। एकजुटता पर बल दिया और भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने रसीदपुर में रवि शाक्य को विधानसभा कायमगंज का महासचिव और विक्रम सिंह शाक्य, शिवम् शाक्य को बूथ अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा। रसीदपुर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इनायत नगर और लटूरनगर झब्बूपर में मनोज कुमार शाक्य, महिमा चन्द्र शाक्य, रामबाबू शाक्य, देवीसिंह शाक्य, हजरतपुर में धर्मवीर शाक्य, राहुल शाक्य और दलेलगंज में शीशराम शाक्य व राघवेन्द्र शाक्य को जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा द्वारा
पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव किरन कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव डा. सन्तोष लोधी सिंह, अजीत प्रताप कुशवाहा , ज्ञान प्रकाश मौर्य, योगेन्द्र शाक्य राष्ट्रीय सचिव, अभय मण्डल, सुदेश शाक्य, जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य, महासचिव व आगरा प्रभारी प्रदीप राजपूत,अलीगढ़ मण्डल अध्यक्षरमेश चंद्र, छोटेलाल कुशवाहा, कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष वैद्य केपी सिंह शाक्य के अलावा एक सैकड़ा से अधिक जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।