ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के चलते उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

schedule
2025-02-07 | 17:53h
update
2025-02-07 | 17:53h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स फैयाज अहमद।

उत्तरकाशी
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक पदार्थो के कारोबार में संलिप्त लोगो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

अभियान के तहत थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुए एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक एसओजी, प्रमोद उनियाल एवं थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक सटीक जानकारी जुटाते हुए बीती 5 फरवरी की सांय को चैकिंग के दौरान बडकोट, कृष्णा खड्ड के पास से आलोक कुमार नाम के युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 937 ग्राम चरस बरामद की गयी।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना बडकोट में 8/20/ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त-आलोक कुमार पुत्र दिल्लू लाल निवासी गुफियारा, उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष।

बरामद माल-937 ग्राम चरस (2 लाख रु०)

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 श्री गम्भीर सिंह तोमर

2- हे0का0 श्री सुरेश

3- हे0कानि0 श्री अर्जुन सिंह

4- एसओजी टीम।

Post Views: 101
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.06.2025 - 01:42:46
Privacy-Data & cookie usage: