जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने संत रविदास जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाया

schedule
2025-02-12 | 16:28h
update
2025-02-12 | 16:28h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। संत रविदास जयंती जिला कांग्रेस कमेटी ने हर्षोल्लास से मनाई । संत रविदास के चित्र पर माल्र्यापण करके उनके विचार मन चंगा तो कठौती में गंगा को आत्मसात करने पर बल दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समां बांधा गया। पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे के निजी आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि सारी दुनिया को सदाचरण सद्भावना एवं ईशवरीय सत्ता का रास्ता दिखाने वाले महान संत हमारे देश के जन जन को आस्था के प्रतीक है । जब मन चंगा तो कठौती में गंगा कह कर देश में एक नयी सोच दी थी। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे, ने कहा कि हमारा सौभाग्य हैं जो हम कांग्रेसी ऐसे महापुरुषों को याद कर अपने बच्चों को बड़ों का सम्मान करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी के साथ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार हमेशा महापुरुषों का अपमान कर उनके इतिहास को छुपाने का काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस हमेशा अपने देश के महापुरुषों के सम्मान के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर फर्क महसूस करती है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे ने कहा कि अगर देश में कांग्रेस सरकार बनती है तो ऐसे महापुरुषों के इतिहासों को उजागर कर देश की नई पीढ़ियों के सामने रखा जाएगा जिससे हमारे देश के युवा उनका आदर और सम्मान कर सकें। इस मौके पर प्रमोद शाक्य, सत्य प्रकाश शर्मा, एहसान उल हक, अमोल दीक्षित, वीर सिंह, रमाशंकर राठौर, श्यामू, मनोज आदि लोग मौजूद रहे

Advertisement

Post Views: 29
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
18.02.2025 - 14:02:59
Privacy-Data & cookie usage: