बागपत।
मदर मैरी स्कूल पट्टी चौधरान बड़ौत में मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति की बैठक हुई, बैठक में जनपद बागपत की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चांदनी जैन का पश्चिम उत्तर प्रदेश की संरक्षक रेनू शर्मा के नेतृत्व में मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति की सभी पदाधिकारियों ने गर्म जोशी से स्वागत किया और उनसे संगठन को मजबूत करने में, गरीब असहाय पीड़ित वंचित लोगों की सेवा करने का आश्वासन लिया।
संस्था की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चांदनी जैन ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा जी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे दी है मैं शत प्रतिशत अनुशासन का पालन करते हुए अपने शीर्ष पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए पूरे जनपद बागपत में संस्था के लिए ईमानदार व मजबूत पदाधिकारी बनाऊंगी, जिससे कि वे लोग जनता की सेवा करने मे कोई कोताही ना कर सके।
नवनियुक्त अध्यक्ष चांदनी जैन ने बताया आने वाली 9 मार्च को बागपत के वात्सायन पैलेस में मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 501 बहनों को सम्मानित किया जाएगा, इसमें अध्यापिका, कॉलेज की प्रधानाचार्य, प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली, राजनीति में सामाजिक और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाली बहनों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश की संरक्षक रेनू शर्मा ने कहा हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा के नेतृत्व में जनपद बागपत के पदाधिकारी को साथ लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाएंगे, क्योंकि हमारी संस्था समय-समय पर मातृशक्ति के लिए अनेकों कार्य करती रहती है, जिसमें आर्थिक रूप से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी करना, बेटियों को शिक्षा में मदद करना, मलिन बस्तियों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराना आदि अनेक कार्य समय-समय पर करती रहती है। आज इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ौत नगर अध्यक्ष मधु धामा, प्रियंका, आसमा, निशा,आशु, आरती शर्मा, अदिति शर्मा, निक्की शर्मा, चेतना, मानसी शर्मा, वंशिका गुप्ता आदि उपस्थित रही।