हाईकोर्ट के जज ने बाजपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

schedule
2025-02-15 | 17:06h
update
2025-02-15 | 17:06h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्याय मूर्ति अलोक कुमार बर्मा ने बाजपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश पांडेय सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया ।एसडीएम कार्यलय प्रांगण में प्रशासनिक जज आलोक कुमार वर्मा ने बाजपुर बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष राजेश पाण्डे,उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश शर्मा,सचिव योगेश पाठक, उपसचिव मनीष कुमार सिघल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष फैसल हुसैन,अडिटर विवेक कुमार चौवे,सदस्य सूरज सागर,अनिकेत मैनी,दीपिका यादव समेत बार सदस्यो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर बधाई दी। साथ ही अपेक्षा की की वे अपने पेशे में खरा उतरेंगे। न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता हमेशा दूसरो के लिए आगे बढ़ता है। फौजदारी के मामलो में वह डिस्कवरी करते हैं। इसके बाद प्रशासनिक जज ने सभी अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अफसरों से मुलाकत की। इससे पहले माता सरस्वती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की बालिकाओं ने स्वागत वंदन की। संचालन नीरज जौहरी, योगेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्याय मूर्ति अलोक कुमार वर्मा,जिला न्यायाधीश स्कंद त्यागी,बाजपुर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित कार्यकारिणी का सम्मानित किया गया।वहां सिविज जज सुमन भंडारी, साक्षी अग्रवाल,एसडीएम अमृता शर्मा,बार काउंसिल अध्यक्ष डा महेंद्र पाल,सोहन लाल गोयल आदि थे।

Advertisement

Post Views: 73
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.04.2025 - 07:06:43
Privacy-Data & cookie usage: