अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

schedule
2024-07-30 | 07:39h
update
2024-07-30 | 07:39h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

*ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कंपिल/

फर्रुखाबाद अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घर पहुंच कर जांच पड़ताल की।क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी अनिल कुमार गौतम (24) अपने साथी राजन, संत कुमार के साथ रविवार देर शाम कंपिल कस्बे से वापस लौट रहे थे। जब तीनों कंपिल सिवारा मार्ग स्थित हनया नगला मोड़ के पास पहुंचे पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँचे परिजनों ने तीनों को सीएचसी कायमगंज मे भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अनिल कुमार गौतम को मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पूजा का रो रो कर बुरा हाल हो गया। इधर गंभीर घायल राजन को फर्रुखाबाद के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि संत कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक अनिल पांच भाइयो मे विकास, गुड्डू, बाबू, प्रयांशु मे सबसे बड़ा था। मृतक के दो पुत्र युवराज (3) व दूसरा एक साल का है। परिजनों ने बताया मृतक की माँ की करीब पांच महीने पहले बिजली करंट से मौत हो चुकी है। मृतक के पिता अनार सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन शव लेकर घर चले आये। सीएचसी से मेमो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ जीतेन्द्र चौधरी ने बताया की परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

Advertisement

Post Views: 88
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2025 - 18:55:30
Privacy-Data & cookie usage: