लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अमेठी से फिरोजाबाद जा रही मुर्गों से भरी गाड़ी पिकप पलटी ग्रामीणों ने जमकर की मुर्गों की लूट

schedule
2025-02-15 | 17:47h
update
2025-02-15 | 17:47h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अमेठी से फिरोजाबाद जा रही मुर्गों से भरी गाड़ी पिकप पलटी ग्रामीणों ने जमकर की मुर्गों की लूट - 1
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अमेठी से फिरोजाबाद जा रही मुर्गों से भरी गाड़ी पिकप पलटी ग्रामीणों ने जमकर की मुर्गों की लूट - 2

कन्नौज। अमेठी से फिरोजाबाद जा रही एक पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकप पर मौजूद मुर्गे बड़ी संख्या में सड़क पर बिखर गये।आसपास के ग्रामीणों को जब पिकप पर मुर्गों के होने की जानकारी हुई तो बढ़ी संख्या में ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद तो नजरा देखने लायक था। जिस ग्रामीण के हांथ जितने मुर्गे लगते वो लूटपाट जैसी स्थित पैदा कर देता। कई ग्रामीण तो मुर्गों को अपने साथ भी उठा ले गये। मामले की जानकारी सकरावा पुलिस को हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद मुर्गों की लूटपाट का प्रयास करने में लगे ग्रामीणों को मौके से खदेड़ा गया। स्थित यह हो गई कि, ग्रामीणों के हंगामे के कारण सकरावा पुलिस ने लाठियां पटक कर ग्रामीणों को भगाया।
दुर्घटना में घायल पिकप चालक और सहायक को
स्थानीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। मुर्गों की लूटपाट के दौरान ग्रामीणों के जमघट के कारण कुछ समय के लिये यातायात भी अवरुद्ध हुआ, लेकिन पुलिस द्वारा कुछ समय बाद स्थित को सामान्य किया गया। लूटपाट से बचे हुये मुर्गों को पुलिस द्वारा सुरक्षित किया गया।

Advertisement

Post Views: 55
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.03.2025 - 23:41:09
Privacy-Data & cookie usage: