ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार
कन्नौज। बीती रात शातिर चोरों ने प्राचीन काली देवी मंदिर पर निशाना साधा। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़ने के बाद मंदिर में देवी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति, दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी, मूर्ति पर चढ़े जेवरात, पीतल के घंटे, पूजा का तमाम समान पार कर दिया। मामले की सूचना सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी को हुई।
बताते चलें कि, कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के हंसेरन के मढ़पुरा में वयावसायिक प्राचीन माता कालिका देवी का मंदिर स्थापित है।
बीती रात यहां शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सुबह मंदिर के पुजारी आलोक दीक्षित को मंदिर में घटी वारदात की जानकारी हुई। घटना की जानकारी के बाद गांव के ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया। मंदिर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये।
पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो इंदरगढ़ थाना प्रभारी पारुल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। फोरेंसिक और स्वायट टीम भी मौके पर पहुंची।
जांच पड़ताल और जारी खोजबीन के दौरान पुलिस को घटना स्थल से दो सौ मीटर दूर एक गेहूं के खेत में अष्टधातु की मूर्ति को मिली।
मंदिर में चोरी की वारदात को लेकर पुलिस खोजबीन में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक जल्द ही चोरी गये अन्य समान के साथ चोरों की गिरफ्तारी भा करके घटना का पर्दाफाश किया जायेगा।