ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार
कन्नौज। जिले के ठठिया थाना क्षेत्र और उमर्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पैथाना में प्रधान की मौत के बाद आज बुधवार को उपचुनाव के लिये मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसी चुनावी प्रक्रिया में ग्राम पंचायत के सात बूथों पर मतदान होना था। जिसमें 4612 मतदाताओं को अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। इस उपचुनाव के लिये चुनावी मैदान में दो प्रत्याशी जिनमें रामआसरे और प्रधान स्वर्गीय अशोक कुमार की पत्नी निर्मला देवी मैदान में हैं। बीती 22 जनवरी को प्रधान अशोक बेरिया की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद उपचुनाव में उपरोक्त दोनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने सामने रहे। बुधवार को पुलिस की व्यवस्था के अलावा चुनाव टीम के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम पंचायत के सभी बूथों पर मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन बूथों में प्राथमिक विद्यालय कौलेपुर्वा की बूथ संख्या 75 पर 825 मतदाताओं में 456 मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार
बूथ संख्या 76 पर 665 में 426,बूथ संख्या 77 पर 533 में 222,बूथ संख्या 78 पर 643 में 186 महिला पुरुष मतदाताओं ने अपने अपने बोट डाले।
इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैथाना के बूथ संख्या 79 पर 847 मतदाताओं में 416,बूथ 80 पर 602 में 173 वोटरों, बूथ 81 पर 497 में 184 मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पैथाना ग्राम पंचायत में 4612 मतदाताओं को वोट करना था पर मतदान बंद होने तक 2063 मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक मतदाताओं ने अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में अपने अपने बोट का प्रयोग किया। 21 फरवरी को होगी मतगणना।
उपजिलाधिकारी तिर्वा अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा प्रियंका बाजपेयी, तहसीलदार अबनीश कुमार, ठठिया थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह,उपनिरीक्षक हसीब अहमद, कास्टेबल सागर पवार, कास्टेबल विवेक कुमार, होमगार्ड पवन द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मतदान केंद्र पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में पीठासीन अधिकरियों ने मतपेटी शील कर मतदान केंद्र से रवाना हुई।