2 लाख 48 हज़ार किसानों को मिली सम्मान निधि, खिल उठे किसानों के चेहरे

schedule
2025-02-24 | 17:28h
update
2025-02-24 | 17:28h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

फिरोजाबाद ।

जनपद के सभी विकास खण्डों में किसान सम्मान समारोह का आयोजन और विकासखण्ड सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया इसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवायल में भी कराया गया जिसमें बढी संख्या में किसानों ने प्रधानमंत्री के सजीव संबोधन को सुना।

Advertisement

किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उप कृषि निदेषक, सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि, जिले के 248089 किसानों की सूची 19 वी0 किस्त के लिये भेजी गयी है। इससे पहले 231936 किसानों को 18 वी0 किस्त प्राप्त हुयी थी।

कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डा0 ओमकार सिंह यादव, डा0 सुभाष चन्द्र शर्मा ने विभिन्न कृषि तकनीकों एवं जायद की खेती विषेष रूप से उर्द, मूॅग एवं मक्का के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर कृषि प्रदर्शनी एवं ड्रोन प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया।

कृषक राम सनेही निसावी गढी बस्ती विकास खण्ड टूण्डला, रामेश्वर दयाल ग्राम दौकेली विकास खण्ड फिरोजाबाद ने प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली धनराशि को कृषि कार्यो में उपयोग की बात कही।

Post Views: 39
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2025 - 05:24:34
Privacy-Data & cookie usage: