पिपरा चंद्रभान स्थित वृहद गो संरक्षण केन्द्र पिपरा चन्द्रभान का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

schedule
2025-02-25 | 16:45h
update
2025-02-25 | 16:45h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स एस पी कुशवाहा

देवरिया /जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र पिपरा चन्द्रभान का औचक निरीक्षण किया गया।
वृहद गो संरक्षण केन्द्र में 280 टैग्ड गोवंश पाये गये, जिनमें 13 मादा गोवंश थी। सभी गोवंश स्वस्थ थे। गोशाला में 04 शेड, 02 अद्द भूसा गोदाम, 04 नाद एवं 02 पानी की चरही निर्मित है। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक थी, उपस्थित केयर टेकर ने साफ सफाई सम्बन्ध में बताया कि दिन में 2 बार सफाई की जाती है, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा दिन में 3 बार सफाई कराने के लिए कहा गया। गोशाला में विद्युत के लिए विद्युत कनेक्शन तथा सोलर पैनल लगाया गया है, सोलर पैनल कार्य नहीं कर रहा था, जिसको तत्काल सही कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गोशाला में अतिरिक्त भूसा गोदाम की आवश्यकता है, जिसको एस०एफ०सी० पूलिंग अथवा अन्य सुसंगत मद की धनराशि के निर्मित कराने के लिए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय 26 बण्डल साइलेज पाया गया। साइलेज के बण्डलो के रख-रखाव की समुचित व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया। गोशाला से सम्बद्ध चारागाह में हरा चारा तथा नेपियर की बुवाई की गयी है। सम्बद्ध चारागाह का रकबा और बढ़ाते हुए नेपियर की बुवाई कराने के सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त चारागाहों की भूमि पर अभियान चलाकर हरा चारा/नेपियर घास की बुवाई कराने तथा निराश्रित / बेसहारा गोवंश का अभियान चलाकर संरक्षण कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के समय ब्लाक प्रमुख देवरिया सदर, खण्ड विकास अधिकारी-देवरिया सदर, सहायक विकास अधिकारी (पं०) देवरिया सदर, ग्राम प्रधान पिपरा चन्द्रभान, ग्राम सचिव पिपरा चन्द्रभान, पशुधन प्रसार अधिकारी तरौली बरौली उपस्थित थे।

Advertisement

Post Views: 16
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2025 - 19:13:30
Privacy-Data & cookie usage: