सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने गृहकर जलकर बकाए पर 12 परसेंट ब्याज रोकने का खूब पीटा ढिंढोरा और अब, 24 परसेंट ब्याज लगाकर कर रहे हैं वसूली- सतेंद्र जैन साेली

schedule
2025-02-27 | 16:16h
update
2025-02-27 | 16:16h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

फ़िरोज़ाबाद –

फिरोजाबाद । नगर निगम की मेयर को तत्काल बोर्ड की बैठक बुलाकर बकाया पर 24 परसेंट ब्याज और आधा परसेंट प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को रोकने के लिए प्रस्ताव पास कर तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की मांग करते हुए नगर निगम के तुगलकी फरमानों, मनमानी और बकाए पर 24 परसेंट ब्याज व प्रॉपर्टी पर आधा परसेंट टैक्स लगाने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि, “नगर निगम बनाए जाने के बाद वर्ष 2014 से लेकर अब तक नगरवासी लगभग 5 गुना से ज्यादा गृहकर जलकर दे रहे हैं और इसके अतिरिक्त जल मूल्य टैक्स की वसूली अलग से की जा रही है। सिर्फ, इतना ही नहीं बकाए पर 24 परसेंट चक्रवर्ती ब्याज और प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड कराने पर आधा परसेंट टैक्स भी जनता पर थोप दिया गया है। लेकिन, जनता जब सुविधाओं की बात करती है तो, नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी बगलें झांकते हुए नजर आते हैं।”

Advertisement

सदर विधायक द्वारा सोशल मीडिया पर 3 जून 2023 को, की गई एक पोस्ट का भी जिक्र करते हुए
उन्होंने कहा कि, सत्ताधारी जन प्रतिनिधि जनता का उत्पीड़न रोकने का केवल दिखावा कर रहे हैं।

सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने गृह कर जलकर बकाया पर 12% ब्याज को रोकने का ढिंढोरा खूब पीटा और अब, बकाए पर 24 परसेंट ब्याज लगा कर अब वसूली की जा रही है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। नगर निगम कर्मचारियों के मनमानी व दुर्व्यवहार की किए जाने की शिकायतें आ रही हैं। राहत के नाम पर केवल झूठे प्रचार प्रसार व वादे किए जा रहे हैं और जनता को टैक्स के बोझ से दबाया जा रहा है और किसी भी स्तर पर कोई भी सुनवाई नहीं है।

Post Views: 204
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2025 - 04:44:45
Privacy-Data & cookie usage: