गंगा के विकराल रूप से शमशाबाद क्षेत्र के 25 गांव को अपनी चपेट में ले लिया

schedule
2024-08-02 | 09:33h
update
2024-08-02 | 09:33h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

शमशाबाद फर्रुखाबाद गंगा के विकराल रूप से शमशाबाद क्षेत्र के 25 गांव को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि एक दर्जन गांव में पानी घुस गया है। ग्रामीण लोग गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए चौकन्ने हो गए हैं तथा जल पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं। बे ह ट बल्लू गांव के विद्यालय में पानी घुस गया है। स्कूली बच्चों ने विद्यालय जाना बंद कर दिया है। शिक्षक संजय मलूका नगला के स्कूल में बैठ तो रहे हैं। क ट री तौफीक, स मैं ची पुर चि तार गांव की सड़कों पर पानी भरने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। शिक्षकों ने बताया की अधिकतर बच्चे बाढ़ के पानी के कारण स्कूल नहीं आ रहे हैं। क म थ री, पलानी दक्षिण, चौराहा र, अज़ीज़ाबाद, अम ला पुर, अचानकपुर, गढ़िया हैबतपुर, मकसूदपुर पट्टी, आदि गांव के आसपास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। यह सभी गांव बाढ़ के पानी से गिर गए हैं। सा धाव सराय, बि रिया डा रा, हरसिंहपुर, पर शादी की मढैया, बेटा बल्लू, क ट री तौफीक, स मै ची पुर चि तार, गांव के अंदर बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां के लोग बाढ़ के पानी को देखते हुए चौकन्ने हो गए हैं। इस्लामनगर को जाने वाले रास्ते में पुलिया के पास बाढ़ का पानी चलने लगा है। चौराहा र से इस्लामनगर को जाने वाले रास्ते में भी पानी भर गया है। शमशाबाद जलालाबाद हाईवे मार्ग पर भी 2 फुट पानी तीव्र गति से चल रहा है। ऐसे में लोग पानी में घुसकर आ जा रहे हैं।

Advertisement

Post Views: 51
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2025 - 21:31:18
Privacy-Data & cookie usage: