शादी समारोह में शामिल होने टूंडला आए स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौत

schedule
2025-03-06 | 14:39h
update
2025-03-06 | 14:39h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

फिरोजाबाद।

खैरगढ़ क्षेत्र से टूंडला किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए एक स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार पुत्र सुभाष चंद्र टूंडला किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात को आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात वह स्कूटी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही ओवरब्रिज के पास पहुंचे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुका था। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Post Views: 66
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.04.2025 - 12:21:33
Privacy-Data & cookie usage: