आशू उपाध्याय बने परशुराम जयंती शोभायात्रा के अध्यक्ष- श्रीओम शर्मा को बनाया गया युवा जिलाध्यक्ष

schedule
2025-03-07 | 15:15h
update
2025-03-07 | 15:15h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

मुख्य संरक्षक, अनुशासन समिति के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने की घोषणा

फिरोजाबाद–

जिला ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद की एक बैठक शुक्रवार दोपहर तीन 3 बजे परशुराम शिविर पर आयोजित हुई जिसमें परशुराम जयंती अध्यक्ष की घोषणा की गई

Advertisement

बैठक में सर्व सहमति से मुख्य संरक्षक व संरक्षक एवं अनुशासन समिति सदस्य अशोक शुक्ला व महामंत्री दिलीप मिश्रा, बसंत शर्मा, वीनेश शर्मा, गोपाल शर्मा, राजू दीक्षित के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय के द्वारा सैकड़ों युवाओं की उपस्थिति में आशू उपाध्याय को निर्विरोध परशुराम शोभायात्रा जयंती का अध्यक्ष चुना गया व श्रीओम शर्मा को युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुशासन समिति के सदस्य अशोक कुमार शुक्ला ने की व संचालन परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष पंडित वीनेश शर्मा ने किया
नवनिर्वाचित परशुराम शोभायात्रा जयंती अध्यक्ष आशू उपाध्याय ने कहा कि सभी बड़ों के आशीर्वाद से और सभी युवाओं के विश्वास पर मुझे जयंती का अध्यक्ष चुना गया है मै वचन देता हू कि इस बार जयंती धूमधाम से निकलेगी और इतिहास रचेगी।
जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि इस बार जयंती की जिम्मेदारी आशू उपाध्याय को दी गई है और हमें पूर्ण भरोसा है कि युवाओं के द्वारा इस बार बहुत बढ़िया जयंती निकाली जाएगी
बैठक के दौरान जिला महामंत्री दिलीप मिश्रा व संयुक्त महामंत्री बसंत शर्मा, विनेश शर्मा मनोज शुक्ला, राजू दीक्षित, गोपाल शर्मा, वीरेंद्र श्रोतिय, संकल्प शर्मा, सौरभ लहरी, गोपाल भारद्वाज, चेतन दीक्षित, शोभित भारद्वाज, मनीष शर्मा, सत्यम शर्मा, रितिक उपाध्याय, मोहित शर्मा, अंकुर शर्मा, उत्कर्ष पाठक, निक्की शर्मा, अर्चित शर्मा, गौरव मिश्रा, शांतनु पंडित आदि लोग मौजूद रहे।

Post Views: 15
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.03.2025 - 19:20:39
Privacy-Data & cookie usage: