कोतवाली पुलिस करेगी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

schedule
2025-03-09 | 17:14h
update
2025-03-09 | 17:14h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: अनाज मंडी में लगे मेले में कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।ग्राम सभा चंदनपुरा निवासी गुरजंट सिंह पुत्र अमरीक सिंह ने कोतवाली में एसआई कैलाश चंद नगर कोटी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। गुरजंट सिंह ने बताया 6 मार्च को समय रात्रि लगभग 8.40 बजे अपने साथी सौरभ व सहज के साथ अनाज मण्डी परिसर में लगे मेले में आया था।तभी अचानक सौरभ पुत्र नैकराम,निवासी शिवपुरी, बाजपुर आकाश दीप सकैनिया मोड़, शहनाई वाटिका के पास पेसिफिक इमीग्रेशन,गदरपुर अराज सिंह सिन्द्ध पुत्र स्व. गुरनाम सिंह’ गामा’ निवासी ग्राम द्रियोहरी बाजपुर अपने साथियों के साथ गाली-गलौच करने लगे। गाली-गलौच का विरोध करने पर उपरोक्त विपक्षीगणों ने धारदार हथियारों व डडों से मेरे ऊपर हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। इस दौरान मेरी दांयी आंख के नीचे गंभीर चोट व शरीर के अन्य भागो में गुम चोट आई है।भीड़ एकत्र होने पर विपक्षीगण जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गुरजंट सिंह ने बताया अराज सिंह सिद्ध व उसके साथी अपने साथ अवैध तमंचे रखते हैं है।पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने कहा निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

Post Views: 12
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2025 - 22:44:19
Privacy-Data & cookie usage: