मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

schedule
2025-03-09 | 17:39h
update
2025-03-09 | 17:39h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
जौरा कटिया रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत कर परिवार में कोहराम मच गया। युवक खेत से फसल देख कर वापस गांव आ रहा था।
क्षेत्र के गांव जौरा निवासी रजत दीक्षित (25) की शनिवार शाम अपने खेत की तरफ फसल देखने गया था। लौटते समय जौरा कटिया रोड पर सड़क हादसे में वह दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन फौरन रजत को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, सड़क हादसा हुआ है। टक्कर कैसे लगी। इस बात की जानकारी नहीं है। रजत के पिता योगेश दीक्षित असम में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि बड़ा भाई सागर दिव्यांग है। रजत घर पर रहकर खेती-बाड़ी संभालता था। उसका विवाह नहीं हुआ था। इधर सूचना कर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को जब रजत का शव गांव पहुंचा तो मां मनोज देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisement

Post Views: 69
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2025 - 16:22:23
Privacy-Data & cookie usage: