ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।
फिरोजाबाद । कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने समस्त नगर वासियों से 31मार्च 2025 से पूर्व अपने गृहकर -जलकर का भुगतान करने की अपील करते हुए बताया कि, वर्तमान में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष वसूली अभियान के तहत जीआईएस कंपनी द्वारा नगर के सभी भवनों के सर्वेक्षण पर नियमानुसार बिल जारी कर वार्ड के सुपरवाइजरों के माध्यम से गृहकर -जलकर की वसूली की जा रही है। इस प्रक्रिया से समस्त भवनों का कर निर्धारित किया जा चुका है। सम्बंधित फर्म द्वारा पहले से दर्ज भवनों का सर्वेक्षित भवनों का मिलान न करने से कुछ भवनों पर डबल बिल की समस्या आई है। जिसके लिए सम्बंधित फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जा रही है। इसलिए, नगर के विकास में अपना योगदान प्रदान करते हुए अनावश्यक ब्याज से बचें।
उन्होंने बताया कि, वर्ष 2023 – 24 से बकाये पर उ प्र नगर निगम अधिनियम 1959 में यथा प्राविधानित 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से ही सामान्य ब्याज देय है।24 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की बात ग़लत है। डबल बिल की समस्या या नाम संशोधन या अधिक क्षेत्रफल में लगाए गए टैक्स से संबंधित समस्याओं का समाधान वार्डों में लगाए जा रहे समाधान शिविर या नगर निगम कंट्रोल रूम नंबर8958575575 पर दर्ज कराया जा सकता है।
कर निर्धारण अधिकारी से उनके मोबाइल नंबर 7088118020 पर सम्पर्क करने के अलावा किसी भी कार्य दिवस में व्यक्तिगत रूप से भी मिलकर समाधान प्राप्त किया जा सकता है। टैक्स सम्बंधित समस्या का समाधान प्राप्त न होने की स्थिति में नगर आयुक्त आईएएस ऋषि राज से भी कार्य दिवस के दौरान व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर या कंट्रोल रूम में प्रार्थना पत्र प्राप्त कराकर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।