फिरोजाबाद ।
नगर निगम द्वारा गृहकर व जलकर टैक्स वसूली में की जा रही मनमानी और उत्पीड़न के विरुद्ध विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने लामबंद होकर गांधी पार्क में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उसके उपरांत, नगर आयुक्त आईएएस ऋषि राज के नाम एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त अब्बास नक़वी को सौंपा। जिसमें, जीआईएस सर्वे के आधार पर की जा रही टैक्स वसूली पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग करते हुए नए सिरे से डोर टू डोर सर्वे करके जिन भवन स्वामियों को अभी तक नंबर आवंटित नहीं किए गए हैं उन भवन स्वामियों को भवन नंबर आवंटित करने के बाद ही नई सिरे से टैक्स वसूली किए जाने की मांग की है।
सनातन ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष एस सी शर्मा सनातन गांधी ने कहा कि, नगर निगम की टैक्स के नाम पर अवैधानिक वसूली के विरुद्ध आज ज्ञापन दिया है।
जन आधार कल्याण समिति सचिव प्रवीन शर्मा ने कहा कि, नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी जनता की समस्याओं का अविलंब समाधान करें।
सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि, नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा गृहकर व जलकर के नाम पर की जा रही अवैधानिक टैक्स वसूली और उत्पीड़न के समाधान के लिए महापौर, विधायक सदर या अन्य जनप्रतिनिधियों के पास समय नहीं है। जबकि, जनता सड़कों पर है। लेकिन, नगर की जनता इस उत्पीड़न को बर्दाश्त करने के साथ सब देख रही है और आने वाले वर्ष 2027 – 28 में ऐसा कर देगी की फिर इन सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों के पास समय ही समय होगा।
श्रमिक नेता रामदास मानव एवं ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि, नगर निगम की मेयर को कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर टैक्स के नाम पर हो रहे उत्पीड़न और अराजकता को रोकना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया तो, आज तो, सांकेतिक धरना दिया है फिर एक बड़ा जन आंदोलन होगा।
भारतीय लोक कल्याण समिति के महासचिव सुनील दत्त गुप्ता एवं जन कल्याण विकास समिति सचिव कृष्ण मोहन चक्रवर्ती ने कहा कि, हमें आंदोलन शुरू करने के लिए नगर निगम द्वारा मजबूर किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी एस सी शर्मा सनातन गांधी एवं जन आधार कल्याण समिति सदस्य प्रवीन कुमार शर्मा, विजय वर्मा, विवेक शर्मा, सौरभ अग्रवाल डिशू, हरेंद्र कुमार सहित जिला ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, श्रमिक नेता रामदास मानव, भारतीय लोक कल्याण समिति के सचिव सुनील दत्त गुप्ता, जन कल्याण विकास समिति सचिव कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, भारतीय जन कल्याण सेवार्थ समिति सचिव धर्मेन्द्र जैन रॉकी सहित अमर सिंह राठौड़, वी एस भदौरिया, डा बसंत उपाध्याय, प्रवीन उमराव, हाकिम सिंह, रोहित नंदवंश, श्री ओम शर्मा, रघुराज सविता, तुशांत गुप्ता, आशु उपाध्याय, अवनीश चक, अरविंद जैन, डा प्रमोद यादव, राजू जर्राह, द्वारका प्रसाद, अजय मित्तल, विजय गोयल व अन्य उपस्थित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।