आमजनता को योजनाओं का लाभ मिलने पर ज़िला कलेक्ट्रेट को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र

schedule
2025-03-21 | 17:43h
update
2025-03-21 | 17:43h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर

बागपत / जिले के प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।प्रमाणपत्र कार्यालय में दी जा रही विभिन्न सेवाओं की गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप संचालन को दर्शाता है।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल के कुशल नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय ने राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS), भूमि अभिलेख प्रबंधन, अविवादित उत्तराधिकार, राजस्व अभिलेख कक्ष, सरकारी बकाया वसूली, आपदा प्रबंधन, भूमि विवाद निपटान और जन शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इसके अलावा, राहत और पुनर्वास कार्य, जनसुनवाई, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, शस्त्र लाइसेंस जारी करने, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सेवाएं, नजूल कार्य, नमामि गंगे परियोजनाओं का कुशल संचालन भी प्रमाणपत्र के तहत शामिल है।
ISO प्रमाणपत्र मिलने से जिला प्रशासन की सेवाओं में पारदर्शिता, दक्षता और विश्वसनीयता को अधिक मजबूती मिलेगी। डीएम अस्मिता लाल ने इसे टीम वर्क प्रशासनिक सुधारों का परिणाम बताया।
डिप्टी कलेक्टर / कलेक्ट्रेट प्रभारी भावना सिंह उपस्थित रही।

Advertisement

Post Views: 104
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.05.2025 - 22:59:11
Privacy-Data & cookie usage: