जनपद बागपत में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर
बागपत /बागपत में केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद बागपत में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” नीति को समर्पित था, जिसका थीम “उत्तर प्रदेश: देश का ग्रोथ इंजन” रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया।
विकास महोत्सव का शुभारंभ कलेक्ट्रेट लोकमंच पर हुआ, जिसे रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूल-मालाओं, गुब्बारों और योजनाओं से संबंधित आकर्षक फ्लैश डिस्प्ले से सजाया गया था। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए। विशेष रूप से सूचना विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश एवं “उत्तर प्रदेश विकास पुस्तिका” का वितरण किया गया।
महोत्सव के दौरान, विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। वहीं फूड स्टॉल पर भी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। आईटीआई खेकड़ा के छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया, जिसमें सचिन, निखिल, नितिन, मनीष और शिवानी को टैबलेट प्राप्त हुए। जिला उद्योग केंद्र द्वारा “एक जनपद, एक उत्पाद” योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण चेक का वितरण किया गया। खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा लाभार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक मशीनें प्रदान की गईं, जिससे ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। बाल विकास विभाग द्वारा नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कृषि विभाग ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में लक्ष्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली और वेदान्तिक इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने “8 साल बेमिसाल” थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया गया। वहीं संस्कृति विभाग से आए कलाकारों के समूह ने रागनी और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।
महोत्सव के दौरान विभिन्न विषयों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें महाकुंभ 2025, “बेमिसाल बागपत”, “अद्वितीय नारी”, “बागपत खेल विकास अभियान” और “खाद्य सुरक्षा” जैसी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। इन फिल्मों ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के फीडबैक वीडियो भी प्रदर्शित किए गए, जिससे जनता को योजनाओं के वास्तविक लाभ का प्रमाण मिला
कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री व संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 08 वर्ष विकास पुस्तिका का विमोचन किया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित कर बताया कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है। इन्वेस्टर समिट 2018 के माध्यम से प्रदेश में 4.68 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में दुनिया भर के निवेशकों ने भाग लिया, जिससे प्रदेश में 33.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। इससे प्रदेश में 93 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
MSME और ODOP योजना के तहत लघु उद्योगों को पुनर्जीवित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया। 6 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला, जिससे उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला। होली और दिवाली पर सरकार ने दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों की बेटियों की शादी हुई, जिसमें सरकार ने प्रति विवाह 1 लाख रुपये का अनुदान दिया।
आज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे प्रदेश बन गया है। प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे बन चुके हैं, जो देश में सबसे अधिक है। देश के 55% एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं। वर्तमान में 11 एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जिनसे प्रदेश में यातायात सुविधा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार हुआ है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी 20 घंटे तक बिजली मिल रही है। किसानों को MSP पर फसल की खरीद और डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो रहा है, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। 1.33 लाख विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है, जिससे शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है। प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज योजना के तहत बागपत में भी मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है। प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स हब विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश में आयोजित दिव्य डिजिटल महाकुंभ ने दुनिया को चकित कर
सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च तक किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन लोकमंच, कलेक्ट्रेट पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस महोत्सव में जिलेभर के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम आयोजन में माय भारत स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट, भारत स्काउट एंड गाइड स्वयंसेवक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद