पानी भरे गड्डे में मिला लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

schedule
2024-08-29 | 17:23h
update
2024-08-29 | 17:23h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज/फर्रुखाबाद घर से लापता युवक का शव बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में मिला। मौत की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी मदनलाल सड़क किनारे बने एक महाविद्यालय के पास झोपड़ी बनाकर रहता हैं। मदनलाल का 17 वर्षीय पुत्र अनमोल घर से कुछ दूरी पर बने प्लांट मे खाना बनाने का काम करता था। बुधवार की दोपहर से किशोर घर से लापता हो गया। परिजनों ने आसपास सम्पर्क किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। देर शाम परिजनों के काफी खोजबीन के बाद। प्लांट के पास बने गड्डे के पास ताऊ श्यामवीर को किशोर की चप्पल दिखाई दी। गड्ढे में खोजबीन करने पर अनमोल का शव मिल गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अनमोल चार भाई बहनों में से दूसरे नंबर का था। परिजन शव लेकर घर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। तहसील प्रशासन ने भी घटनास्थल पहुंच जांच की।

Advertisement

Post Views: 125
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 16:04:48
Privacy-Data & cookie usage: