मानसिक व सामाजिक विकास के लिए खेल बहुत जरुरी-योगेश चंद्र तिवारी

schedule
2024-08-29 | 18:26h
update
2024-08-29 | 18:26h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज/फर्रुखाबाद नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सीपी विद्या निकेतन में इंटर कॉलेज मे प्रभात कालीन सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी ने छात्र एवं छात्राओं को खेल का महत्व बताते हुए कहा कि मानसिक व सामाजिक विकास के लिए बहुत जरूरी होते हैं वहीं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने खेल दिवस पर बच्चों को मेजर ध्यानचंद्र के बारे मे बताते हुए कहा की ध्यानचंद्र हॉकी केजादूगर थे। और उन्होंने भारत का नाम विश्व में रौशन किया। विद्यालय के अंग्रेजी अध्यापक अर्जुन सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि खेल बच्चों के अंदर टीम वर्क तथा राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करते है।वहीं विद्यालय के चारों सदनों के छात्रों द्वारा स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिसको आदरणीय प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया जिसमें स्थान निम्नवत रहे। प्रथम स्थान अनुराग राजपूत कक्षा 8A सरदार पटेल सदन,द्वितीय स्थान अहमद हसन 6C विवेकानंद सदन, तृतीय स्थान मयंक पाल 8D अब्दुल कलाम सदन, चतुर्थ स्थान सुयंशि 8D ध्यान चंद्र सदन ने प्राप्त किया। व्यायाम शिक्षक एवं विषन दीक्षित ने अन्य प्रतियोगिता संपन्न कराई। जैसे छात्राओं को खो खो, कैरम बोर्ड, शतरंज, बैडमिंटन आदि जिसमें बच्चों ने आगे बढ़-चढ़करभाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को खेलों के प्रति उत्साहित किया विद्यालय के उप प्रधानाचार्य,इंचार्ज आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 111
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 10:53:39
Privacy-Data & cookie usage: