कलयुगी पिता ने पुत्री से किया दुष्कर्म, माँ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

schedule
2025-04-22 | 18:10h
update
2025-04-22 | 18:12h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट युसूफ खान

कंपिल/फर्रुखाबाद
कलयुगी पिता ने मुँह मे कपड़ा ठूसकर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। उसकी हालत बिगड़ने पर मायके में रह रही मां को घटना बताई। पीड़िता की मा ने आकर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार कर आरोपित पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा की 16 अप्रैल को उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर मे अकेली सो रही थी। उसका पति उसकी पुत्री को अंदर कमरे मे ले गया। और मुँह में कपड़ा ठूसकर जबरन दुष्कर्म किया। महिला का कहना है जब उसकी पुत्री की हालत बिगड़ी तो उसने पर उसे जानकारी दी। पीड़ित महिला ने ये भी बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। पति ने करीब 2 वर्ष पहले उसे मारपीट घर से निकाल दिया था। इस वजह से वह मायके रह रही थी। जबकि उसकी पुत्री उसके पति के पास अकेली रह रही थी। एसओं विश्व नाथ आर्या ने बताया आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Post Views: 92
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.05.2025 - 01:55:13
Privacy-Data & cookie usage: