अप्रैल महीने की शुरुआत की गर्मी में ही बिजली की व्यवस्था चौपट ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से ठठिया क्षेत्र की जनता परेशान

schedule
2025-04-22 | 18:27h
update
2025-04-22 | 18:29h
person
eid eid
domain
eastindiatimes.in

,
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

ठठिया/कन्नौज। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही साथ कामर्शियल उपभोक्ता भी परेशान हैं। दुकानदारों को पेय पदार्थ ठंडा करने के लिए बर्फ का सहारा लेना पड़ रहा है। लो वोल्टेज की समस्या से घरों में फ्रिज व एसी आदि उपकरण भी नहीं चल पा रहे। ईस्ट इंडिया टाइम्स की टीम ने बिजली आपूर्ति को लेकर जानकारी की तो लोगों में गुस्सा भी दिखाई दिया। फरवरी-मार्च में जहां 18 से 20 घंटे आपूर्ति मिल रही थी। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की भी कोई समस्या नहीं थी। अप्रैल में जैसे ही गर्मी पड़ना शुरू हुई तो बिजली व्यवस्था चरमराने लगी। लोगों का कहना है कि अब 10 से 15 घंटे ही बिजली मिल रही है। कई ग्रामीण अंचलों में तो 7 से 8 घंटे ही बिजली मिल रही है। और उस पर भी ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या दिन-रात बनी है। जर्जर तारों के आए दिन टूटने से फीडरों को बंद करना पड़ता है। कस्बे के लोगों ने ने बताया कि फरवरी-मार्च की अपेक्षा इस समय बिजली कम मिल रही है। 160 व 170 वोल्टेज आने से जनरेटर चलाना पड़ता है जिससे पानी और अन्य उपकरण को चला पाते हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लोड अधिक होने के चलते ट्रांसमिशन से ही वोल्टेज कम मिल रहे हैं।

Advertisement

Post Views: 17
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.04.2025 - 19:45:28
Privacy-Data & cookie usage: