भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज से बनाए जाएंगे नए सदस्य

schedule
2024-09-03 | 08:27h
update
2024-09-03 | 08:27h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।

बिजनौर।किरतपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।जिसको लेकर एक बैठक का आयोजन भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र तोमर के आवास पर मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मनोज बालियान की अध्यक्षता व देवेंद्र सिंह तोमर के संचालन में मां देवी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री विनय राणा रहे। बताया कि आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा सदस्यता ग्रहण कराई गई।
उन्होंने बताया कि 2 सितम्बर से पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर नए सदस्य बनाएगे।
जिसके चलते प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है।कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर 10 साल में नए सदस्य बनाने हेतु अभियान चलाया जाता है 2014 में बने सदस्यों की सदस्यता समाप्त हो चुकी है जिसके चलते अब 88,00,00,2024, पर मिस कॉल मारकर नए सदस्य बनाए जाएंगे।
बैठक में मंडल अध्यक्ष मनोज बालियान देवेंद्र सिंह तोमर विधानसभा संयोजक श्रीमती रजनी कालरा जिला पंचायत सदस्य संजीव मलिक पूर्व मंडल अध्यक्ष दयानंद शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष रावेन्द्र चौधरी राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 104
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 14:40:40
Privacy-Data & cookie usage: