राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने भी पुतला फूंकर जताया विरोध।

schedule
2025-04-27 | 18:35h
update
2025-04-27 | 18:37h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ दीक्षित।

फर्रुखाबाद। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने जुलूस निकाला तथा नारेबाजी के बीच पाक सरकार का पुतला फूंका।
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने पाकिस्तान के खिलाफ पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि आतंकियों द्वारा की गयी घटना की जितनी निंदा की जाये, वह कम है। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जाये। साथ ही पाक से समस्त संबंध खत्म किये जायें, क्योंकि पाक में हमेशा से ही भारत के साथ गद्दारी का काम किया है। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने मौन धारण कर लिंजीगंज से कादरी गेट तिराहा तक कैण्डिल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कैंडिल मार्च में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 ऋषि नाथ गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मृदुल चदुर्वेदी, सुनील शुक्ला, जिलाअध्यक्ष लखन दीक्षित, नीरज दीक्षित, शिषव, विकास दीक्षित, मोनू मिश्र, शिवम अग्निहोत्री, अश्याव एवं महिला व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष प्रीती गुप्ता आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 42
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.05.2025 - 08:00:35
Privacy-Data & cookie usage: