एक राष्ट्र-एक चुनाव राष्ट्रहित का विषय है।नीरज सिंह

schedule
2025-04-30 | 18:10h
update
2025-04-30 | 18:12h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर युवा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन बृजराज सिंह इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक राष्ट्र-एक चुनाव को समय की मांग बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी व विचारक नीरज सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव राष्ट्रहित का विषय है। वर्तमान में हर वर्ष किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं। इससे समय और धन की बर्बादी होती है। बार-बार चुनावों से युवाओं की शिक्षा और भविष्य प्रभावित होता है। एक साथ चुनाव से चुनावी खर्च में कमी आएगी। इससे शासन के कामकाज में आने वाले व्यवधान भी कम होंगे। पूरे भारत में एक राष्ट्र-एक चुनाव की मांग बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एक राष्ट्रीय चुनाव को लागू करने की दिशा में काम कर रही है देश मे सन 1951 से 1967 तक देश में एक साथ चुनाव होते थे। राजनीतिक पार्टियों की महत्वाकांक्षाओं के कारण यह व्यवस्था समाप्त हो गई। इससे देश के विकास की गति धीमी पड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशेषदीप सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव देश के लिए दूरदर्शी पहल है। यह भारत को राजनीतिक स्थिरता और नीतिगत स्पष्टता प्रदान करेगी। साथ ही विकास को गति देगी। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि व्यवस्था भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, समृद्ध और प्रभावी बनाएगी। कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर, मनीष अग्रवाल युवा उद्यमी, अक्षय दीप सिंह युवा व्यापारी, राहुल गोयल ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति भाजयुमो अरविंद पाराशर, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, पार्षद प्रतिनिधि कायम सिंह शंखवार, दीपक गुप्ता कालू, शैलेंद्र गुप्ता, आकाश गुप्ता, देश दीपक राजा, लायक सिंह शंखवार, प्राचीर सेठ, सत्यवीर गुर्जर, गौतम कुशवाहा, विकास दिवाकर, राहुल शर्मा, अवनीश कुशवाहा, नानू यादव, राजुल सिंह, अनिरुद्ध, दीपक अग्रवाल, ध्रुव गुप्ता, संकेत गुप्ता, हिमांशु, प्रांशु, सुमित, आर्यन, अंकुश, पंकज, लोकेश, अमन, विशाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 19
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.04.2025 - 22:47:55
Privacy-Data & cookie usage: