तिर्वा नगर में भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

schedule
2025-04-30 | 19:06h
update
2025-04-30 | 19:07h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कन्नौज के तिर्वा नगर में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल हुये सैकड़ों की संख्या में बाइको और पैदल ब्राह्मण समाज के लोग एकजुटता का संदेश देते हुये साफ नजर आ रहे थे।
तिर्वा नगर के महेंद्र नीलम कॉलेज से भगवान परशुराम की सजीव झांकी का पूजन अर्चन के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा खैरनगर मार्ग से होते हुये गांधी चौक चौराहा से बेला मार्ग होते हुये तिर्वा कन्नौज मुख्य मार्ग होते हुये ठठिया रोड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर पर पहुंचकर पूरी हुई। यात्रा में शामिल लोगो को नगर में कई जगह स्वागत और जलपान कराया गया।
यात्रा की शुरुआत में स्कूली बच्चे बैंड बाजे की धुनों पर जहां आगे बढ़ रहे थे। वहीं भगवान परशुराम की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र बनी नजर आ रही थी।
इसके बाद हाथों में झंडे लिये नारे लगा रहे लोग और बाइक सवार यात्रा में शामिल होकर एकजुटता का संदेश देते हुये नजर आ रहे थे।
यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल लोग अपनी आस्था को दर्शाते हुये एकजुटता का संदेश साफ देते हुये नजर आ रहे थे। शोभायात्रा में विनय दुबे समाजसेवी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुधीर द्विवेदी, वैभव तिवारी, प्रशान्त पाण्डेय, विष्णु शुक्ला, मुखिया अग्निहोत्री, पंकज पाठक, शैलेन्द्र तिवारी, पंकज अग्निहोत्री मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा।

Advertisement

Post Views: 15
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.04.2025 - 22:47:33
Privacy-Data & cookie usage: