चोरों ने मजदूर के घर को बनाया निशाना, पार की नकदी व जेवरात।

schedule
2025-05-01 | 18:47h
update
2025-05-01 | 18:48h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ दीक्षित।

फर्रुखाबाद। चोरों ने मजदूर के घर से नकदी व जेवरात साफ कर दिये। जानकारी होनें पर पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के अंतर्गत ग्राम पपियापुर निवासी माजिद अली पुत्र जाकिर अली मजदूरी का कार्य करता है। माजिद नें बताया कि बीती रात वह अपने घर के आंगन में पत्नी शमां परवीन व बच्चों के साथ लेटा था। उसके कमरों में दरवाजे नहीं लगे हैं। देर रात माजिद की पत्नी शमां परवीन जागी, तो उसे चोरी की जानकारी हुई। माजिद ने बताया कि चोरों ने उसके कमरें में रखे बक्से और अलमारी को तोडक़र लगभग 45 हजार की नकदी, चांदी व सोने के जेबर चोरी कर लिये। माजिद ने आईटीआई पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की। आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है। जाँच के बाद कार्यवाही होगी।

Advertisement

Post Views: 12
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.05.2025 - 21:38:29
Privacy-Data & cookie usage: