उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला चिकित्सालय स्थित महिला अस्पताल व जिला कारागार अनौगी का किया औचक निरीक्षण

schedule
2025-05-14 | 18:48h
update
2025-05-14 | 18:48h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पुष्पा पाण्डेय ने

जनपद में अपने भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिसमें महिला चिकित्सालय में लेबर रूम, महिला वार्ड, जनरल वार्ड, एसएनसीयू कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए महिलाओं से वार्ता कर चिकित्सा संबंधित सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होनें निर्देश दिये कि चिकित्सक समय से अपनी डयूटी पर उपस्थित हो तथा चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये साथ ही चिकित्सालय में स्ट्रेचर एंव व्हील चेयर की भी उपलब्धता रखी जाये। अस्पताल में साफ-सफाई के साथ ही साथ कूड़े दान रखवाने की भी व्यवस्था की जाये। पीने के पानी के लिए r.o मशीन संचालित है या नहीं इसकी जानकारी ली ।उन्होनें रसोई घर का निरीक्षण करते हुए मरीजों के लिए बने हुए भोजन को देखा व स्वयं भी भोजन ग्रहण किया। रसोई घर में साफ-सफाई व मेन्यू के अनुसार भोजन बनाने के निर्देश दिये। तदोपरांत राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार, अनौगी में महिला बैरक व मुलाकात बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने निरूद्ध महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि महिला बंदियों को सिलाई, कढाई आदि कौशल के कार्य में लगाया जाए तथा यदि उनको किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसका निस्तारण किया जाए। जेल के अंदर लाइब्रेरी और ओपन जिम को भी उनके द्वारा देखा गया तथा बंदियों से मिलने के लिए आने वाले परिवारजनों के लिए शुरू की गई नई व्यवस्था का भी आंकलन किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक भीमसेन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 शक्ति बसु, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती ईरा आर्य सहित एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 71
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.06.2025 - 18:11:21
Privacy-Data & cookie usage: