डीएम ने सदर तहसील परिसर में किया वृक्षारोपण

schedule
2025-05-15 | 18:57h
update
2025-05-15 | 18:57h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी

मथुरा/जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सदर तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए सभी को प्रोत्साहित किया वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है।डीएम ने कहा वृक्षों की सेवा हमे अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल ने भी तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल ने अवगत कराया सदर तहसील परिसर में अभियान चलाकर लगभग 500 पौधे लगाए जाएंगे। परिसर को हरा-भरा करना लक्ष्य है। वृक्षारोपण की ड्राइव निरंतर मानसून/वर्षा ऋतु तक जारी रहेगी।
तहसील सदर के एक पार्क को माधव वन के रूप में विकसित किया जा रहा है। वन विभाग, नगर निगम एवं तहसील कार्यालय की संयुक्त तत्वाधानों से पूर्ण किया जाएगा। माधव वन तहसील में आने वाले आम जनमानस के लिए वेटिंग एरिया के रूप में भी कार्य करेगा बेंच, कुर्सी, पेयजल, लाइटिंग आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार सदर सौरभ यादव, तहसील सदर तथा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 58
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2025 - 21:48:19
Privacy-Data & cookie usage: