फ़िरोज़ाबाद।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की आन, बान और शान, भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए निकली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा जैन मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर तक निकाली गई। जिसमें सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए।
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है हमें सर झुकाने की जरूरत नहीं होगी हमारा डंका पूरी दुनिया में बजेगा हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है और पाकिस्तान का आतंकवाद को शह देने का चेहरा उजागर हुआ है ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित हुआ है बंद नहीं हुआ है आज के इस दौर में हमें अफवाहों से सचेत रहने की जरूरत है हमें हमारी सेना एवं नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है उनके हाथों में देश सुरक्षित है।
भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज हम एकजुटता का संदेश दे रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
कार्यक्रम संयोजक अंकित तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत का नया पैमाना तय किया जा रहा है जिसमें देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है हमारे सैनिकों पर हमें पूरा विश्वास है उनके शौर्य और पराक्रम से हमारा देश सुरक्षित है
कार्यक्रम सहसंयोजक दीपक गुप्ता कालू ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला का जवाब ऑपरेशन सिंदूर हमारे अभिमान का प्रतीक है एवं माता बहनों की उजड़ी मांग के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए देश के 140 करोड़ नागरिक एकजुट हैं, हम सभी सेना के जवानों के साथ खड़े हैं।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से नानक चंद्र अग्रवाल महापौर कामिनी राठौर कन्हैया लाल गुप्ता आनंद अग्रवाल डॉ एस पी लहरी के पी सिंह शैलेंद्र गुप्ता शालू आकाश गुप्ता दीपक गुप्ता कालू विष्णु सक्सेना शिव मोहन श्रुति विनोद पचौरी बी एल वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वदीप सिंह भारत सिंह वर्मा अंकुश दुबे आर्यन प्रियांशु राधेश्याम यादव निर्मल शर्मा राजकुमार छिब्बर के के गांधी राखी गुप्ता अनुपम शर्माराम लड़ेंती लकी मधुरिमा गुप्ता आकृति सहयोगी प्रभासकर राय डॉ लक्ष्मी नारायण यादव महेंद्र बंसल उल्लास गर्ग सत्यवीर गुर्जर गौतम कुशवाहा लायक सिंह देश दीपक गुप्ता राजा प्राचीन सेठ शिवम दिक्षित सत्य प्रकाश यादव अनार सिंह कुशवाहा सुनील मिश्रा राजेश झा विकास दिवाकर सरिका गुप्ता नरेंद्र शर्मा राजल सिंह अमन शर्मा राजीव प्रियदर्शनि विश्राम सिंह राठौड़ पूर्व डीजीसी आदि लोग उपस्थित थे।