आर्यन सरोहा ने जेईई एडवांस्ड में हासिल की शानदार रैंक

schedule
2025-06-03 | 17:19h
update
2025-06-03 | 17:19h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर

बागपत/ बडौत /छपरौली:क्षेत्र के गाँव ककौर कलां के होनहार छात्र आर्यन सरोहा पुत्र मनोज कुमार (बीएसएफ) ने जेईई एडवांस्ड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, 136 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में 6564 (AIR) रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्यन ने जेईई में 99% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय पहले ही दे दिया था। 18 मई को आयोजित होने वाली इस जेईई एडवांस्ड प्रतिष्ठित परीक्षा में देशभर से लाखों छात्रों ने भाग लिया। जिसका परिणाम 3 जून को घोषित किया गया।आर्यन के पिता मनोज कुमार बीएसएफ में कार्यरत व चाचा मास्टर राकेश सरोहा ने बताया आर्यन शान्त स्वभाव व विशेष प्रतिभा का धनी छात्र है। जो लगभग 15 घंटे नियमित अध्ययन करता है। आर्यन की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। जिसने हम सभी को गौरान्वित किया है।आर्यन का लक्ष्य देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश लेना है।
आर्यन की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, शिक्षक सहित गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है। आर्यन को बधाई देने वालो में सुभाष पहलवान, समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय, कपिल त्यागी, वॉलिवाल के अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार सरोहा, पूर्व एसीपी दिनेश शर्मा, चेयरमैन धूम सिंह, मास्टर रणवीर सिंह सरोहा, सुनील कुमार आर्य सहित ग्राम सेवा संगठन के सदस्य गाँव व क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्ति शामिल है।

Advertisement

Post Views: 13
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.06.2025 - 02:23:09
Privacy-Data & cookie usage: