डीएम व एसपी ने गंगा दशहरा पर्व को लेकर यमुना घाट का किया निरीक्षण

schedule
2025-06-04 | 17:17h
update
2025-06-04 | 17:17h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।

बागपत/ गंगा दशहरा पर्व का आयोजन इस बार पर्यावरण संरक्षण के विशेष संदेश के साथ किया जाएगा। प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुदृढ़ व्यवस्था देने का भरोसा दिलाया है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने यमुना के पक्का घाट का स्थलीय निरीक्षण किया, मेले की तैयारियों का बारीकी से जायज़ा लिया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, नाव सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए, हर कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता युक्त हो, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
“यह पर्व केवल आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी अवसर है। जब श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण एक साथ आएंगे, तभी भविष्य सुरक्षित होगा।” एसपी ने बताया मेला क्षेत्र में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। घाट परिसर में पुलिस बल, पीएसी, महिला पुलिसकर्मी, यातायात कर्मी, जल पुलिस और होमगार्ड की तैनाती की गई है।
डीएम ने कहा गहरे पानी में न उतरें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, प्रशासन द्वारा बनाए गए मार्गों का ही उपयोग करें और घाट को स्वच्छ बनाए रखने में सहभागिता करें। एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी तहसीलदार बागपत अभिषेक कुमार सिंह अधिशासी अधिकारी बागपत के के भड़ाना सहित आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 26
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2025 - 19:58:59
Privacy-Data & cookie usage: