विश्व पर्यावरण दिवस पर जेपीएस शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज पैथाना के अध्यापकों ने 101 मेधावी विद्यार्थियों के घर जाकर वितरण किया पौधा

schedule
2025-06-05 | 17:59h
update
2025-06-05 | 17:59h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण, औद्योगिक कचरे आदि से पर्यावरण को काफी क्षति पहुंच रही है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेपीएस शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज पैथाना ठठिया ने एक नयी शुरुआत करते हुए विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं के घर-घर जाकर एक एक पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। जिसे छात्र छात्राओं ने अपने गांव क्षेत्र में पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति अपने गांव के लोगों को भी जागरूक किया। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर जेपीएस शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज पैथाना ठठिया के संस्थापक जयप्रकाश यादव ने जनपद में एक नयी पहल करते हुए पहले अपने विद्यालय परिसर में एक पौधा लगाकर फिर विश्व पर्यावरण जागरूकता रथ जो पौधों से भरा हुआ था को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्व पर्यावरण जागरूकता रथ को जेपीएस शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज पैथाना ठठिया के अध्यापकों द्वारा 101 मेधावी छात्र छात्राओं के घर-घर जाकर पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। विद्यालय के संस्थापक जयप्रकाश यादव ने बताया कि आज के दिन ही नही बल्कि हर दिन पर्यावरण के प्रति सचेत रहना केवल विद्यालय परिवार का नही है बल्कि समस्त क्षेत्रवासियों का परम कर्तव्य है। प्रत्येक व्यक्ति अपने छोटे छोटे प्रयासों से एक बड़ा बदलाव ला सकता है। जीव विज्ञान प्रवक्ता रामगोविन्द द्वारा इस कार्यक्रम सफल बनाते हुए संदेश भी दिया गया कि हम प्रकृति का सम्मान करेंगे और उसके संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग करेंगे और उसे साफ और स्वच्छ रखेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नित्या यादव द्वारा बताया गया कि विद्यालय प्रबंधन सिर्फ विद्यालय ही नहीं बल्कि अपने परिक्षेत्र में पर्यावरण के प्रति इस पहल के द्वारा यह संदेश देना चाहता है कि हम सभी इस बात को आत्मसात करें कि हमारी पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। हमें एक ऐसे भविष्य का निर्माण करना है जहां मनुष्य और प्रकृति पूर्ण सामंजस्य और सद्भाव से रहे। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक जयप्रकाश यादव, प्रधानाचार्या श्रीमती नित्य यादव, हिंदी प्रवक्ता सुधांशु पटेल, राम गोविंद, हरिओम शुक्ला, सोहनलाल सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 10
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2025 - 18:09:30
Privacy-Data & cookie usage: